आज का प्रवाह टाइम्स विचार – 18 अक्टूबर 2026
अपनी कीमत समझो, क्योंकि दुनिया अक्सर वही कीमत लगाती है, जो तुम खुद की लगाते हो..
विचार का भाव
सान को सबसे पहले अपनी कीमत और अपनी काबिलियत पहचाननी चाहिए। जब तक हम खुद को कम समझते हैं, तब तक दुनिया भी हमें कम आंकती है। लेकिन जब हम अपने आत्मसम्मान को समझते हैं, अपनी खूबियों पर भरोसा रखते हैं और खुद की इज्जत करना सीखते हैं, तो दूसरों का नजरिया भी बदलने लगता है।
याद रखो, अपनी कीमत दूसरों की सोच से तय मत करो। हर इंसान के अंदर कोई न कोई खासियत होती है। इसलिए खुद पर भरोसा रखो, अपनी काबिलियत को पहचानो और कभी भी किसी के सामने खुद को कम मत समझो।