आज का प्रवाह टाइम्स विचार – 17 अक्टूबर 2026
इंसान का बुरा वक्त कभी खाली नहीं जाता…अपनों की औकात और गद्दारों की असलियत दिखा जाता है...
विचार का भाव
इंसान का बुरा वक्त सिर्फ तकलीफें देकर नहीं जाता, बल्कि जिंदगी की कई सच्चाइयों से रूबरू करा जाता है। इसी वक्त पता चलता है कि कौन अपना बनकर साथ खड़ा है और कौन सिर्फ अच्छे दिनों का साथी है। कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जिन्हें हम अपना समझकर दिल में जगह देते हैं, लेकिन मुश्किल समय आते ही उनकी असलियत सामने आ जाती है।
कभी-कभी बुरा वक्त जिंदगी की सबसे बड़ी सीख बन जाता है, क्योंकि यह उन लोगों की पहचान करा देता है, जिन्हें हम कभी खुद से अलग समझते ही नहीं थे।